Thursday, 12 July 2012

दौर जिंदगी का , सफ़र मेरे शब्दों का,,,साथ साथ चलना है


दौर जिंदगी का , सफ़र मेरे शब्दों का,,,साथ साथ चलना है

by Suman Mishra on Monday, 11 June 2012 at 00:52 ·



हर तरफ सुकुनी जिंदगी नज़र आती है ...सुबह सुबह जहां भाग दौड़ की जिंदगी में इंसान मशगूल है
वही कुछ लोग सुबह से शराब की बोतलों के लिए लाइन लगाये खड़े मिलते हैं , कुछ देर रात के
नशे से उबरे नहीं है और फुटपाथों पर पसरे हुए मिल जायेंगे , कुछ पेड़ों के नीचे चबूतरे
पर नशे की हालत में अलग दुनिया की सैर करते नज़र आ जाते हैं ...जगह जगह लिखा मिलता
है सार्वजानिक स्थान पर धूम्रपान निषेध है,,,और ये दुकाने जो अल सुबह जहर बांटना शुरू कर देती है 
वो सार्वजनिक नहीं है क्या, फिर वहाँ से पीकर इंसान सड़क पर ही गिरेगा या सीधे नशे का तीर
उसे उसके घर पे फेंकेगा,,,,सब देखते सुनते पोलिस वाले आगे बढ़ जाते हैं...शायद क़ानून में
खुले आम पीना सही है और चोरी छुपे पीने वालों पे छापा मार कर पकड़ना लिखा है,,,,,


क्या नशा और क्या होश दोनों ही एक जैसे हैं
कोई होश में गिरा है तो कोई नशे में पडा है

ये गम छुपाने का बड़ा आसान  सा जरिया
चंद  सिक्कों में भर ली गिलास फना हो गए

हैं काम करने वाले बहुत चल रही दुनिया
बेकार पड़े हैं वो तो धरती संभाल ली




इन शहरों की भीड़ , stops पर इन्तजार करते लोग अपनी मंजिलों केलिए , बसों के नंबर
देखते हुए , आगे का खाका खींचते हुए , सड़कों पर लोगों को पहचानने की फेहरिस्त बनाते हुए
जाने कितने चेहरे अलग अलग मगर एक जैसे ,,,क्यों ,,,बस वही हर इंसान काम के अधीन
ऊबन सी होती हुयी कोई नया पन नहीं , जिन्दगी का पहिया बस एक धुरी पर घूमता हुआ
जहां से चला वही रुका , फिर वहीं से चल कर वहीं रुका...कोई अलग जगह नहीं
हुयी भी तो कितने दिन,,,,,आज मेरी नजरें ठहरी कुछ नए पन पर,,,गाँव से आया एक परिवार

 Ethnic पहनावे में कुछ अलग थलग सा दिखता हुआ,,,छप्पर वाले मकानों से आया हुआ
सड़क को पार करने में हिचकिचाता हुआ ,,जेब्रा लाइन का भान नहीं , एक आदमी ने इस परिवार
को सड़क पार कराया ,,,,


क्या जीवन में इतना अलग है उसका जीवन पूर्ण स्वतंत्र सा
हम सड़कों पर बांध कर चलते , वो गाँवों में विहग से उड़ते

नहीं समझ है व्यधानो की ,ज़रा हिमाकत दुःख का नर्तन 
वक्त और मशीन सा जीवन , बंध कर चाभी भरी हुयी है





कभी कभी मन भाग भाग कर छुपता है अनजान शहर में
नाम शहर पर देश अलग सा , उहापोह से अलग विलग हो

छोटे तेल का दीपक ही हो नहीं चाहिए जगमग बाती
तारों से जगमग धरती पर चाँद की बिंदी धरा सुहाती

हरी घास हो पग के नीचे , कोमल सा स्पर्श लगे तन
अभिमंत्रित जीवन से अछा , पूर्ण स्वतंत्र चलो मन उपवन




इन चित्रों की कलात्मकता और उसका जीवन मुझे बहुत ही आकर्षित करते हैं , हर जगह नारी
का चित्रण उसकी अभिलाषा को इंगित करती हुयी,,,जिसमे उसके अपनों का इन्तजार सर्वोपरि है
आज की नारी हो या युगान्तरित शैली की नारी -रोशनी से तारतम्य हमेशा से  रहा है उसका
लातें की रोशनी, दीपक की बाती हो या चूलेह की आग , आधुनिक भाषा में स्टोव...लेकिन बात है रोशनी की
सुबह भोर से अपनों को भेजने की तैयारी और संध्या में आगमन की तैयारी ..बात वही है पहिये की धुरी
की तरह जो बाहर हैं वो भी जो घर में है वो भी


येही सृजन जीवन का है जो एक ही पथ पर रहता हरदम
जहां से उसने द्वार था छोड़ा, वही नियंत्रित आकर ठहरा

एक चुम्बकीय शक्ति सा जीवन जाना आना आकर जाना
मन का अब विस्तार हो कितना ,वो ही गगन और धरा ये माना




बात फिर ख़तम पीने वालों का जीवन , दौडती भागती जिंदगियां , ठहरा हुआ आशावान
जीवन लेकिन सबकी परिणित अग्नि शिखा से,,,,,इसीलिए शहरों के धुएं से परिपूर्ण
जीवन को त्याग कर ग्राम्य जीवन के बाग़ की लकड़ियों को इकट्ठा कर गोल दायरे
में जीवन की अनुभूतियों को बांटते हुए,,,इश्वर से प्रार्थना है मुझे वापस वो जीवन दे
जो मुझे पसंद है ,,,नैसर्गिक जीवन प्रकृति भाड़े की ना हो ,,,,और इसी जीवन में ये
मौक़ा जरूर दे की मैं इन्हें करीब से महसूस कर सकूं ...आमीन

                                          ****

निगांहों की गर्मी से पिघली बरफ़ है, मगर आंसू हैं की जमे जा रहे हैं..


निगांहों की गर्मी से पिघली बरफ़ है, मगर आंसू हैं की जमे जा रहे हैं..

by Suman Mishra on Friday, 8 June 2012 at 00:46 ·


निगाहों की गर्मी से पिघली बरफ है

मगर आंसू हैं की जमे जा रहे हैं

बहुत बार मैंने दिया रास्ता है
 
निगाहों से बच कर छुपे जा रहे हैं


ये खुद्दार से हैं , नहीं आते बाहर ,
ज़रा रोशनी से हैं डरते कभी ये
अगर एक हल्की सी शह गर मिले तो
छलक कर भी अटकेंगे कोरो पे जाके



(चलो इन्हें राहत देते हैं ,,,सपनो में बिना आहट के सैर करते हैं )

सपनो की  चादर लपेटे चल पडा मन एक सफ़र में
मैं धराशायी हूँ पथ पे  , पाँव मन का  एक डगर में
रोकता हूँ साथ में रह, नीद में कुछ बात तो कर
वो नहीं सुनता है मेरी, आँख में बस स्वप्न झूले


झील में पानी नहीं है, डूबना है इसमें निश्चित
जंग है आँखों से मेरी , तैरता मन कुछ विछिपित ,
खोजता सा पल जो खोया , आँख के पीछे नगर में
मन पथिक सा चल पडा है , एक अनजाने डगर में



मोहपाशों से बंधी वो , छु रही हूँ कुसुम शाखा
येही तो वो जिसपे झूले थे कभी हम कर के तमाशा
आज वो कमनीय सी है, कुछ लचक से भर गयी है
महकते फूलों की डाली , स्वप्न की देहरी खड़ी है


नीद से चलके हूँ पहुँची मन के बागानों के देहरी

पार ना मैं जा सकूंगी , बस येही कुछ देर ठहरी
मिल के उसकी याद से मैं चल पडूँगी फिर से पीछे
आँख को मत खोल देना गिर पड़ेंगे स्वप्न नीचे





शाम से  दीवार गुमसुम कह रही है दास्ताने
हर तरफ नजरें बिछीं हैं आहटों सी देती ताने
मन में है एक आस जो दीवार के अक्सों में दिखता
छुप नहीं सकती व्यथा ये , मैं जो सोचूँ सब ये जाने

ये नयन भी बोल देंगे , मौन को भी तोड़ देंगे
बर्फ के मानिंद बहकर , अश्रु मन भर तोल देंगे
कब तलक मायूस ये मन, आँख से ही सब सहेगा
अब नहीं बस स्वर कहेंगे , हंसके सब दुःख झेल लेगा

स्वप्न को आवाज मत दो टूट कर कैंसे सुनेगा,,,,


स्वप्न को आवाज मत दो टूट कर कैंसे सुनेगा,,,,

by Suman Mishra on Friday, 8 June 2012 at 00:40 ·



स्वप्न डराता है , स्वप्न हंसाता है , स्वप्न में इंसान नयी दुनिया बसाता है..लोग कहते हैं स्वप्न कभी सच्चे नहीं होते,,,मगर
उससे क्या स्वप्न देखने का मूल्य तो नहीं होता बे-खौफ इंसान कहाँ से कहाँ पहुँच जाता है,,,,,मगर कुछ अछे स्वप्न जिनकी पुनरावृत्ति
चाहता है इंसान ..फिल्मों की तरह मगर वो वापस नहीं आते,,,,क्यों पुकार भी नहीं सुनते क्या उन्हें सुनायी नहीं देता,,,,,,,

स्वप्न को आवाज मत दो, टूटा है कैसे सुनेगा
आँख में किरचें हैं इसकी , चुभ गया निकलेगा कैसे
इसलिए तो मन हमेशा टूट कर जुड़ना ही चाहे
रूठने  वाले अलग वो दूर जाकर मुड़ना चाहे


कल जो देखा स्वप्न मैंने दूर तक बस पानी पानी
मैं भंवर में नाव सी थी लहरों की हर पल रवानी 
एक पल जीवन बचा था , डूबना एहसास सा था
येही तो है सत्य जीवन , आज ,कल क्या एक कहानी





कहते हैं ये स्वप्न ही है , टूट कर ये फिर ना जुड़ता
कितनी भी आवाज दे लो, चल दिया तो फिर ना सुनता
आँखें खुल जाती हैं इसमें , एक कथा जीवंत सी बस
खुद के अन्दर एक दुनिया, घटित होकर भ्रम रहा बस

सच हुए तो और देखें , सच ही करना मन में ठानी
ना हुए तो तोड़ ना मत आस अपनी जिंदगानी
कितने अरमानो को हमने ताख पर रखा सजा के
स्वप्न में आतें हैं मिलने , कुछ नए कुछ हैं ज़ुबानी




दिन कठिन था , रातें निर्मम , सुबह का है फिर तकाजा
आज का दिन भूख आधी , पूरी करना कल का वादा
भ्रमण मन  का चल रहा है, स्वप्न में थाली सजी है


कैसे उतरेगा निवाला, अपनों की नजरें जमी है
बंद आँखों की ये बातें , रक्त के आंसू है बहते
गाद तन पर रक्त से हैं , सुबह धोकर साफ़ होते
कुछ नहीं एहसास ही है, कर्म का अनुप्रास ही है
येही तो संग संग चलेगा, कदमो में शक्ति भरेगा


पांखी बनकर ये उड़ेगा, स्वप्न की धरती बुनेगा
मेरे एहसासों की जाली ,सत्य को इनमे सिलेगा
फिर ना कहना झूठ है ये, जो था देखा वही पाया
मन की आशा सोच में थी बंद आँखों ने सजाया

="6" />

पाँव से ना कुचल देना ....बड़े होकर छाया देंगे,,,(पर्यावरण दिवस पर जो हर दिन होना चाहिए )


पाँव से ना कुचल देना ....बड़े होकर छाया देंगे,,,(पर्यावरण दिवस पर जो हर दिन होना चाहिए )

by Suman Mishra on Wednesday, 6 June 2012 at 00:32 ·



पाँव से ना कुचल  देना, बडे होकर छाया देंगे,,,
देख लो छोटी सी छाया , बस अभी आभास देंगे
धुप खाकर बढ़ रहे हैं, त्रस्त जल की प्यास लेकर
बादलों का क्या भरोसा, धरा से बस आस लेंगे

कट रहा जीवन हरेक दिन , फट रहा सीना धरा का
है धराशायी सा जीवन , लोग अब कैसे खिलेंगे
बीती रातें गर्म सी थीं, दिन में बस आग बरसी
जल रहा है अब ये जीवन , मौत अब परिहास सी ही




कितनी शहतीरें बनेगी , कितने दरवाजे औ खिड़की
लोग इसमें जी उठेंगे , ताप हो या कठिन सर्दी
कितने मयखानों की छत पे लगा टेबल जाम छलके
कट गया स्तम्भ अब ये झूमता था हो सवेरा

गिर गया ये नीड़ जिसका, जतनो से उसने सजाया
भरती थी कितनी उड़ाने, चुने तिनके घर बनाया
सहती तूफानों के झोंके , पंख पांखी सब गिराए
येही तो था दिल हमारा , बन गया शमशान साया



कौन कहता है की यादें बस जुडी है हम सभी से
पेड़ पालव और पांखी क्या नहीं इस श्रृंखला से ?
याद की बातों का मंजर मौन धर ये विहग सोचे
वो जो तरु था अब गिरा है दूसरा कब खडा होगा

काटता इंसान इनको क्यों नहीं वो जान पाता
सांस की सीमा इन्ही से , सरहदों का इनसे नाता
इनकी सुरभित स्वच्छ वायु बादलों को खींच लाती
बारिशों की बूँद इनके रंग में रंग बरस जाती



सूनी नजरें ढूढती हैं फिर वही एक आशियाना
कुछ तो अपनी फिर मशक्कत ,फिर भरेगा ये वीराना
कितने जीवन की बलि एक पेड़ की खातिर हुयी है
आरियाँ जब  तक चलेंगी , खाली सड़कों पर ठिकाना



लोग कहते हैं ज़रा तुम पाँव रखना  अब संभल के
जीव ना मर जाए छोटा एक ज़रा अनदेखी करके

एक हरा नन्हा सा पौधा , तुम बचाकर ये ना कुचले
कल बड़ा होकर  प्रकृत के नियमों को गर ज़रा समझे
येही आश्रय है हमारा हम पथिक इस धरातल के

मैं पुरुष हूँ ....क्या मैं पुरुष हूँ....एक इंसान या पुरुष ही


मैं पुरुष हूँ ....क्या मैं पुरुष हूँ....एक इंसान या पुरुष ही

by Suman Mishra on Monday, 4 June 2012 at 00:25 ·
हर बार नारी, हर जगह नारी क्यों है नारी ,प्रभुत्वाशालिनी नारी या भुक्त्भोगिनी नारी हमेशा एक विषय का आधार नारी
इसलिए ये विषय बस पुरुष पर ही ......कोई भूल हो तो छमा




क्या पुरुष निश्चेत सा हूँ,
भाव मुझ तक नहीं पहुचे
मेरे ही द्वारा सृजन का
लेस दीपक जल उठा है

मैं ! अहम् की नाव खेता
चल पडा हूँ मध्य सागर
मैं ही तो सर्वस्व खुद का
मैं पुरुष मर्मज्ञ सबका




चित्त अस्थिर मन विकल है
मैं पुरुष ये पल  विहग है
सोच मेरी पंख इसके
उड़ रहा खुद से अलग है

बाँध मन ये पंख धर लूं
सोच को अब परे कर दूं
कोई सम बल क्या करेगा
किसी का शिकार कर लूं



सूर्य का उगना है जारी
चाँद मध्यम टंगा नभ पर
शोर दुनिया कर रही है
तारों सी है शांति मन पर


मेरे मन का तम नहीं कम
पथिक सा थक गया ये तन
कल कुलांचे मार लूंगा
आज उठने का नहीं मन



मैं पुरुष ये जगत साछी
वज्र सा तन , प्रबल भाषी
झुके मस्तक नमन हो बस
मैं हूँ प्रहरी इस धरा की

कर्म हो कर्तव्या जैसा
मान और मर्यादा का पैसा
स्वेद की धारा  लहू सी
मैं पुरुष अभिमान कैसा




पर कमी का मैं हूँ पुतला '
कर्म की दस्तक ना सुनता
कई रंगों की नदी में
मैं डुबो खुद शून्या रहता

क्या करू ये जगत मिथ्या
हर तरफ एहसास दिखता
सबकी नज़रे ठहरी मुझपर
मैं प्रथम अंतिम या सस्ता


हर तरफ खाली अजाने
घंटों के स्वर मुझको सुनाने
बज रहें हैं तार मन में
चल पडा हूँ आशियाँ बनाने
        मैं पुरुष हूँ

          ****

धधक रही है शिखा लपट की ..फैलेगी हर दिशा दिशा में


धधक रही है शिखा लपट की ..फैलेगी हर दिशा दिशा में

by Suman Mishra on Sunday, 3 June 2012 at 15:07 ·



बाँध शिखा दृढ जवलित अग्नि सी,
बन चाणक्य कसम दोहराओ,
कहाँ छुपे हो निकलो बाहर,
ले मशाल आवाज उठाओ,

गिरी दामिनी अम्बर से जो ,
फटेगा सीना धरती का ही
एक तिलक गर भाल लगेगा,
सौ दुश्मन को राह दिखाओ





परत परत धरती  खुलती है,
माँ  का आचल फटता जैसे ,
अग्नि रश्मि ज्यों आग बरसती,
अम्बर तक बरपा है इसपे

काल गरल भर चला मस्त हो,
रोक उसे अब त्वरित वेग से

दुष्कर हो पथ उसका  निष्फल ,
रुके वही जो चला जहां से ,




ये पग छाले नहीं रुकेंगे ,
ढूंढ ही लेंगे मरीचिका को
कहाँ भ्रमित मन मात खा रहा,
कहाँ सामने लहर तरल सा


ध्वस्त कर अरि की ध्वजा को
मान मर्दन त्रिणित कर दे
जो भी नजरें दृष्टि बाधक
पल में ही ब्योधान कर दे



माना की हुंकार होगी
हर तरफ ललकार होगी
शंख बजता द्रोण का या
पार्थ की टंकार होगी

बाँध कर ये जिगर मन पर
दुष्ट को इतिहास कर दे
रक्त वमनित धरा पर ये
दमन कर अभिमान भर ले

एक शमा सी जलती बुझती काया है या ये है नारी है,,,,(विशेष वर्ग - मजबूरी के हालत से खुद का सौदा करने वाली -दुखद )


एक शमा सी जलती बुझती काया है या ये है नारी है,,,,(विशेष वर्ग - मजबूरी के हालत से खुद का सौदा करने वाली -दुखद )

by Suman Mishra on Thursday, 31 May 2012 at 23:20 ·
Your changes have been saved.
आज ये विषय चुना है मैंने जो समाज में एक गलत तस्वीर के रूप में उभरती है नारी की प्रतिमा,,,,किन्ही मजबूरियों के तेहत
या फिर अपनी स्वछंदता में इजाफा करने के लिए,,,




जीवन तो सामान्य रहा था, उसका भी अनुमान  रहा था
जीवन में प्रकाश की सीढ़ी ,चढ़ने का अरमान रहा था
बड़ी उलझने नाम था नारी, लाज शर्म से मान रखा था
अब जीवन सड़कों की तह पर, सबका कुछ एहसान रहा था


सबकी नज़रे वेधन छमता, आंक रही थी  मर्म था पैसा
एक ह्रदय जो निष्क्रिय है अब, एक हृदय तुलने के जैसा
क्या आंसू  में नयन  छिपा है , मन के भीतर मनन छुपा है
बूँद बूँद निचुड़ेगी काया , रक्त से क्या पर धर्म छिपा है..




नहीं सोचती आगे की वो , अपना जीवन कब जीती है

हर  दिन  नया जनम लेकर वो , सबका पेट वो खुद भरती है


एक एक पग धरती धंसती  , भावों को अंतस में छुपाये

मिलती है वो जब आदम से , खुद की एक परत दिखलाए


पहचाना पथ , सड़क वही है , लोग मगर बस अनजाने है

नकली मुस्कानों को ओढे , हर दिन दोस्त सयाने से हैं,


हर पल अस्मत और ये जीवन, खुद की एक पहचान कठिन है



नारी ही क्यों  बंधी विधा से, पुरुष का हर अरमान वरण है



मगर वही कहीं एक अलग वर्ग ....जिसे फैशन परस्त और आधुनिक....वर्ग माना  जाता है,,,
फ़िल्मी दुनिया और प्रबुध्ह वर्ग ,,जिसका जीवन स्वतंत्र और स्वछन्द,,,,मगर प्रश्न वही है ??????



हर तरफ रंगीनियों की रुत मगर एहसास भी है
जिन्दगी सब कुछ नहीं पर ज़रा बदहवास सी है
शाम से ही जाम ,डिस्को, बेसुरे से साज सी है
रोज बाहों में ही गुजरी, एक अंधरी रात सी है

हर तरफ नजरें हैं फिरती क्या गजब की रोशनी है
वो था उसका पहले वादा आज दूसरा हम नशी हैं
क्या मिलेगा किश्त देकर , मूल हर दिन जिन्दगी है
चलो बीता चाँद जो था , पर आज भी सूरज वही है

ये नहीं समझेंगे मर्यादा का कोई आचरण भी
खुली सी इन वादियों में लाज का ये अपहरण भी
क्या बचा है क्या है रक्खा कुछ नहीं बस नाम ही है
देखते हैं रोज इनको हर सड़क और हर दिशा में